227 ईद पछै रोजा ।
ईद के पीछे रोजे।
पहले मौज उड़ाना फिर फाकाकशी करना।
228 ईन मीन नै साढा तीन।
ईन मीन कुल साढ़े तीन।
कुल मिलाकर बहुत थोड़े व्यक्ति हैं।
229 ईनली छियां ऊँने आयां सरै।
इधर की छाया उधर आती ही है।
दुख के पीछे सुख और सुख के पीछे दुख आता ही है।
230 ईनला घाटो ऊँनै गयो।
इधर का नुकसान उधर गया।
अेक ओर घाटा हुआ तो दूसरी ओर लाभ हुआ।
231 ईली पीस्यां पाणी नीकलै।
अ–कीट के पीसने से पानी निकलता है और कुछ हाथ नहीं आता।
गरीब को सताने से कोई लाभ नहीं होता।
232 ईस जिसा पाया रांड जिसा जाया।
जैसी पलंग की पटिया वैसे उसके पाये, और जैसी ी वैसे उसके
पुत्र माता–पिता के अनुरूप संतान होती है।
मि.– स्पाम ​िंजीमतए सपाम ेवदए सपाम जतममए सपाम तिनपजण्
233 ईं हाथ दे ऊँ हाथ ले।
इस हाथ से दे उस हाथ से ले।
जैसा करता है वैसा फल तुरंत मिलता है।
234 ईं आंगळी रै आ आंगळी नेड़ी रहसी।
इस उंगली के यह उंगली नजदीक रहेगी।
पराये पराये ही रहेंगे और घरवाले घरवाले ही रहेंगे।